फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शौचालय का बोरवेल खराब, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आटा-इटौरा मार्ग पर स्थित आदिवासी बस्ती का सामुदायिक शौचालय पिछले डेढ़ माह से बंद पड़ा है। बोरवेल में आई खराबी के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों के साथ राहगीर भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के ग्राम आटा में करीब पांच लाख रुपये की लागत से यह सामुदायिक शौचालय बनवाया गया था। इसमें प्रतिदिन करीब 30 ग्रामीण और राहगीर शौच के लिए आते हैं। डेढ़ माह पहले शौचालय के बोर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे पानी आना बंद हो गया।
बताया गया कि बोर में लगी सबमर्सिबल मोटर पाइपलाइन में फंस गई है, जिसके कारण पानी की सप्लाई बाधित है। प्रधान और सचिव ने कर्मियों से जांच करवाई, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

वीर सिंह, विकास, लल्लू आदि ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में खुले में शौच करना जोखिम भरा है। शौचालय में दो महिला और दो पुरुष सीटें बनी हैं, लेकिन पानी न होने के कारण वे बेकार पड़ी हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन



शौचालय का बोरवेल खराब होने से पानी की समस्या की जानकारी मिली है। शीघ्र ही समाधान कर पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।
संतोष बाबू गौतम, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें