फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब के नशे में विवाद के बाद शटरिंग कारीगर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र पटेल नगर में शराब के नशे में हुए विवाद में दोस्त ने शटरिंग कारीगर के सिर पर फंटी मार दी। इससे शटरिंग कारीगर की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दोनों साथ रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के भदेख गांव निवासी गुड्डू उर्फ अरुण कुमार (52) अपने दोस्त पश्चिम बंगाल के थाना हंसखली के टेगराखल गांव निवासी प्रशांत विश्वास के साथ शहर के मोहल्ला पटेल नगर में ठेकेदार के मकान में किराये पर रहता था। वह यहां शटरिंग का काम करता था। बताया कि 24 जुलाई की रात को दोनों ने शराब पी और विवाद करने लगे। गुड्डू ने शराब के नशे में प्रशांत को थप्पड़ मार दिया। इससे प्रशांत अपना आपा खो बैठा और उसने वहां पड़ी लकड़ी की फंटी से गुड्डू के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 26 जुलाई को मेडिकल कॉलेज झांसी में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया गया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। इस पर पुलिस ने उसे रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामला गैर इरादतन हत्या का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



एक साल से दोनों रह रहे थे साथ
पुलिस की मानें तो प्रशांत की शादी हो चुकी थी और उसकी एक बेटी भी है, जिसकी वह एक साल पहले शादी कर चुका है। वहीं गुड्डू की शादी नहीं हुई थी। काम के दौरान दोनों मिले और दोस्ती हो गई। इस पर दोनों ठेकेदार के यहां ही ऊपर के कमरे में एक साल से रह रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोनों में अच्छी दोस्ती थी, वह काम के बाद साथ लौटते थे और घूमने भी साथ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें