फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी जेलर बनीं शुमरा का स्वागत

विज्ञापन
अपने माता पिता के साथ बैठी शुमरा अंसारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर के मोहल्ला गणेशगंज (जयहिंद टाकीज के पास) निवासी शुमरा अंसारी ने यूपी पीएसएस परीक्षा 2019 में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। शुमरा डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुई है। उन्हें परीक्षा में 44 वां रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ से यहां अपने आवास पर पहुंचने पर डिप्टी जेलर बनीं शुमरा अंसारी का मोहल्लेवालों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शुमरा अंसारी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उरई नगर वासियों को देते हुए कहा कि सभी लोग अपनी बच्चियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने का काम करें जिससे वह भी अपने समाज और परिवार का नाम रोशन कर आगे बढ़ सके।
शुमरा के पिता अहमद अंसारी चकबंदी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है। मां शमा अंसारी गृहणी है। चार बहनों में सबसे छोटी शुमरा ने बताया कि उन्होंने शहर के दयानंद महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की। स्नातक और परास्नातक भूगोल में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल हासिल किया है। शुमरा ने बताया कि उसकी सफलता में घरवालों के साथ मोहल्ले और दोस्तों का भी हाथ है। यह सफलता उसे दूसरे प्रयास में मिली है। शुमरा ने बताया कि वह अपनी उपलब्धि पर खुश है लेकिन फिर भी आगे बढने का लगातार प्रयास करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें