फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ खुलेगी और बंद होगी दुकानें

विज्ञापन
रामपुरा में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। बाजार खुलवाने को लेकर एसडीएम सालिकराम व सीओ संजय कुमार ने थाना रामपुरा पहुंचकर रामपुरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे। एसडीएम ने कहा कि कल से रिपेयरिंग वाली दुकानें जैसे मोटर्स पार्ट्स, पंचर आदि दुकानें खोली जाएगी। बाकी दुकानें खोलने को लेकर व्यापार मंडल से सुझाव मांगा।
विज्ञापन

इस पर व्यापारियों ने कहा कि दुकानें खोलने का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया जाए। एसडीएम ने कहा कि पूरी तहसील क्षेत्र में दुकानों को खोलने का समय एक ही रखा जाएगा ताकि प्रशासन को ज्यादा परेशानी न हो। इसके बाद एसडीएम व सीओ ने नगर के सभासदों के साथ बैठक लेकर कहा कि सभासद बाहर से आने वाले लोगों पर अपने अपने वार्डों में नजर बनाए रखे। इस दौरान इंस्पेक्टर आरके सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अमित, अरुण, बॉबी सोनी, दीपू दुबे, संजय, शाहिद खान, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें