फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी धरा गया

विज्ञापन
जालौन कोतवाली में खुलासा करते सीओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। लगभग 6 माह पूर्व मजार से वापस लौट रहे बाइक मिस्त्री व उनके साथ गई दुकान मालकिन को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने लूटा था। इस मामले में पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र व तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी प्रदीप कुमार खंडेराव मोहल्ले में ही किराए की दुकान में बाइक सुधारने का काम करता है। बीती 15 नबंवर 2019 को वह दुकान मालकिन बबली के साथ बाइक से धंतौली के पास स्थित मजार पर पूजा करने के लिए गया। लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे वह जैसे ही पेट्रोल पंप से आगे निकला।
तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे रोककर उससे जालौन जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही वह रास्ता बताने लगा तभी एक लुटेरे ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद दो अन्य लुटेरों ने बबली के गले में पड़ा मंगलसूत्र व उनके पर्स सहित जेब में पड़े 9 हजार 500 रुपये व मोबाइल छीनकर तीनों लुटेरे बाइक से बाइक से भाग गए थे। पीड़ित ने मामला कोतवाली में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उक्त मामले में पुलिस एक आरोपी फिरोज निवासी धंतौली को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली में उक्त मामले का खुलासा करते हुए सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उक्त लूट में शामिल 15 हजार का इनामी बब्लू नट निवासी ग्राम धंतौली छत्रसाल मैदान के पास कही बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। कोतवाल सुनील सिंह, एसआई सफीक अहमद, बलराम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र व उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें