फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को मिलेगी सहायता

Fri, 23 Oct 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान व गोविंदेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार की रात अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से भी पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक सहायता दिलवाए जाने का प्रयास किया जाएगा। यह आश्वासन सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद कही।
विज्ञापन

 

सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, सोहराब खान सहित कई बड़े नेताओं ने नगर में आकर अग्निकांड में पीड़ित दुकानदारों से भेंट करने के साथ ही सभी पीड़ित दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह शासन से उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।


इतना ही नहीं वह अग्निकांड से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराकर मुख्यमंत्री राहत कोष से अर्थिक सहायता दिलाए जाने का भी प्रयास करेंगे। इस मौके पर पीड़ित दुकानदार अशोक शिवहरे, गंगाराम विश्वकर्मा, मुहम्मद मुवीन, ओमनारायण, प्रीतम सिंह सरदार, रहीश खां, शहीद खां,  नीरज यादव आदि सहित कई सपा नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन




उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल व अनिल बहुगुणा ने भी अग्निकांड से तबाह हुए दुकानदारों से मिलकर जिला प्रशासन से दुकानदारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि अग्निकांड से न केवल दुकानें ही तबाह हुई हैं, बल्कि अब पीड़ित दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें