फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया की सजाईं झांकियां, महिमा का बखान

Fri, 07 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन मेें देवी पंडाल में विराजमान देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र में कोंच में सजे जागरण पंडालों में प्रतिष्ठित माता के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना शुक्रवार को की गई। इस दौरान जागरण मंचों के कार्यकर्ता सेवा भाव से लगे रहे।   शक्ति उपासना व भक्ति के अनूठे सम्मिश्रण का प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्र यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है। जागरण पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के प्रतिष्ठापन के बाद से ही मैया के नित नये
विज्ञापन


शृंगार किए जा रहे हैं। नई बस्ती स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पार्श्व में विराजी मां गायत्री यहां पिछले साढे़ तीन दशक से प्रति वर्ष भक्तों का कल्याण करने में लगी हैं। मंच आचार्य पं. रामसिया तिवारी के निर्देशन में अनुष्ठान संपादित हो रहे हैं। जागरण मंच के कार्यकर्ता अनिल रिछारिया, नितेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, भरत अग्रवाल, आनंद, अंकित शुक्ला, अनिल

पटेल आदि भक्तिभाव से मैया की सेवा पूजा कर रहे हैं। सुबह शाम मैया की आरती में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष भक्ति भाव से सम्मिलित होकर मैया का गुणगान कर रहे हैं।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार में बाजार कमेटी द्वारा मां काली की रौद्रमुख प्रतिमा स्थापित की गई है जहां सुबह शाम श्रद्घालुओं की भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ रही है। रघुवीरसिंह तोमर, गिरिजेश अग्रवाल, योगेन्द्र अरूसिया सहित तमाम मंच कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हैं, पंडा की भूमिका पं. सौरभ मिश्रा निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें