मुहम्मदाबाद/कालपी। ग्राम डकोर में कृभको चेयरमैन एवं सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव के आवास पर स्थित शिवालय मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार कर पूजा अर्चना व हवन किया गया। बैंड की धुनों पर शिवजी ब्याहने चले भभूति लगाकर गीत के बीच युवा जमकर थिरके।
महिलाओं व बच्चों ने नृत्य कर मंगलाचार गीत गाए। बरात में शामिल घोड़े व बहुरूपियों ने भी भीड़ का मनोरंजन किया। फिर शिव पार्वती का विवाह ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ। जनातियों व बरातियों को शाल भेंट किए गए। भक्तों का स्वागत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह यादव, छत्रपाल सिंह यादव, मानिक यादव, महेंद्र यादव, सोनू यादव, विनोद यादव, प्रधानाचार्य संत सिंह, वीरेंद्र कुमार, अशोक बाबू, मुलायम सिंह यादव, रामसेवक भगवती शरण शर्मा व प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव भी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक महाशिवरात्रि पर मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुनादास महाराज की अगुवाई में शिव बरात निकाली गई। भोले शंकर की बरात में शामिल भूत प्रेत की झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शिव पार्वती की झांकी भक्तों को आशीर्वाद देती रही। बम-बम भोले के जयकारों संग शिव बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। टरननगंज बाजार, नगर पालिका तिराहा, फुल पावर चौराहे, दुर्गा मंदिर चौराहा, रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद बैंक, खोया मंडी होती हुई बरात का समापन शाम को मां वनखंडी देवी मंदिर आलमपुर में हुआ। इस दौरान विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नवीन गुप्ता, अरविंद राठौर, आशीष चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, अजीत सिंह यादव के अलावा एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे। वहीं पातालेश्वर, तिगरेश्वर, ढोरेस्वर, मृत्युंजय लोक सहित विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।
शिव बारात के अवसर पर उरई में कलश यात्रा- फोटो : ORAI
कालपी में क्रेन से जाती शिवजी की बारात।- फोटो : ORAI
कालपी में शिव बारात निकालते श्रद्धालु- फोटो : ORAI
कालपी में स्थित शिव मंदिर में पूजा करती महिलाए- फोटो : ORAI