उरई/माधौगढ़। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम हुए। कई जगह शिव बरात निकाली गई तो कहीं भगवान की भव्य झांकी सजाई गई। जगह जगह पूजन और भंडारा भी हुआ। शहर में सब्जी मंडी स्थित सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, हुल्की माता मंदिर स्थित शिव मंदिर, हाथी मंदिर समेत जिले के सभी मंदिरों में बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
शिव मंदिर सहयोग सेवा समिति के तत्वावधान में तुलसीनगर से शिवबरात एवं भागवत कथा के शुभारंभ पर मेरा भोला है भंडारी धुनों के बीच कलशयात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा होकर वापस शिव मंदिर पहुंची। इसमें रघुवीर शरण, महावीर शरण, संतोष गुप्ता आदि रहे। इसी तरह ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय इकाई की ओर से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस दौरान भगवान शिव परिवार की झांकी निकाली गई। इसमें बच्चे भगवान शंकर एवं अन्य देवी देवताओं के रुप धारण किए हुए चल रहे थे। स्थानीय इकाई की प्रमुख मीना बहन, ब्रजभान आदि रहे।
माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक रामेश्वर मंदिर से शिव बरात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड, चितौरा स्टैंड, सिहारी स्टैंड होते हुए मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। बरातियों का दुकानदारों ने जगह-जगह स्वागत किया। रामेश्वर मंदिर समिति के सदस्य डा. सोनू शर्मा, काजू उदैनिया, राजू, मोहित, रवींद्र हरौली, आशीष दीक्षित, डा अनिल शर्मा, नितिन, राघवेंद्र व्यास, रिंकू, शिवप्रताप सिंह की अगुवाई में शिव बरात निकाली गई। आधा दर्जन डीजे, घोड़े, झाकियां बरात की शोभा बढ़ा रही थी। बरात में एसडीएम सालिकराम, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल जेपी पाल, दरोगा योगेंद्र सिंह, प्रेमपाल फोर्स के साथ चल रहे थे।
शहर में शिव बारात निकलती ब्रह्मकुमारी के लोग- फोटो : ORAI
शिव बारात में शामिल शंकर पार्वती जी की झांकी- फोटो : ORAI
मंदिर के बाहर पूजन सामग्री खरीदती महिलाएं- फोटो : ORAI
शहर के हुलकी की माता मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु- फोटो : ORAI