फोटो -06 बागी में शिव विवाह की झांकियां। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : थाना दक्षिण के महावीर वाटिका के सामने हाईवे पर डांस करते युवा। वीडियो ग्रैव
कदौरा। ग्राम पाली अभिरवा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद गुलाल और भस्म के बीच शिव आई निकाली गई।
वहीं ग्राम बागी में प्राचीन शिव मंदिर से भगवान शिव की भव्य बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में शिव के स्वरूप में सजे कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। अघोरी व बरातियों ने भस्म और गुलाल उड़ाते हुए बैंड-बाजों की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे मार्ग में ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा स्टेज शो का आयोजन किया गया। भगवान शंकर और माता पार्वती की सुंदर झांकियों का भव्य प्रदर्शन हुआ। वहीं, भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। बरात में शामिल आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
समापन पर शाम को भगवान शिव का विशेष शृंगार कर महाआरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पिछले 11 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर राजबहादुर प्रधान, विजयकांत तिवारी, शशिकांत, राजपांडे, नंदलाल दुबे सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
फोटो -06 बागी में शिव विवाह की झांकियां। स्रोत ग्रामीण- फोटो : थाना दक्षिण के महावीर वाटिका के सामने हाईवे पर डांस करते युवा। वीडियो ग्रैव