फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गड्ढे में डूबकर चरवाहे की मौत

Thu, 30 May 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मौरंग खदान संचालक ने घाट शुरू करने से पहले रास्ता बनाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए। जिससे उसमें पानी भर गया। मंगलवार की शाम जानवरों को लेकर गए चरवाहे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी बाबू (75) की शादी नहीं हुई थी। वह रोज की तरह मंगलवार की सुबह जानवरों को चराने के लिए सिमरिया के घाट सरकारी खंड के पास गया था। जहां संचालक द्वारा रास्ता बनाने को लेकर किए गए गड्ढे में पैर फिसलने से वह गिर गया। पानी अधिक होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि संचालक ने घाट के शुरू होने से पहले ही आसपास के खेतों में रास्ता बनाने को लेकर कई स्थानों पर गड्ढे खोद दिए हैं। जिससे उनमें पानी भर गया है। थानाध्यक्ष राजेश पाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें