फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल कर मांगी मायावती की गिरफ्तारी

Sat, 23 Jul 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहर मेें जुलूस निकालते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर के बयान और पार्टी की ओर से उन पर की गई कार्रवाई के बाद बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा दयाशंकर की बेटी और पत्नी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उबाल है। मामले में पार्टी की ओर से शनिवार कोे जिला मुख्यालय पर धरना देकर जोरदार प्रर्दशन किया गया। इसके बाद शहर
विज्ञापन


में जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बसपा सुप्रीमो को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तहसील गेट के पास धरना दिया। यहां पर पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि दयाशंकर की बेटी के लिए बोले गए बोल पर बसपा की मान्यता ही रद्द हो जानी चाहिए। यह कोई पहला मौका

नहीं है जब बसपाइयों ने तीखे बोल बोले हैं। इसके पहले भी देवी देवताओं से लेकर समाज को गालियां दी र्गइं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मूलंचद्र निरंजन ने कहा कि बसपा मुखिया के इशारे पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं की जल्द गिरफ्तारी हो। प्रांतीय सदस्य रामेंद्र सिंह बनाजी ने कहा कि दयाशंकर की बेटी के सम्मान के लिए भाजपा मैदान में है।  जिला
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पूजा सिंह सेंगर ने कहा कि यह सिर्फ दयाशंकर की बेटी का अपमान नहीं है। बुंदेलखंड मंत्री नागेंद्र गुप्ता ने भी बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष अवध शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादौन, शैलेंद्र पांडेय, गौरीशंकर वर्मा, अरुण गुप्ता,सुधीर त्रिपाठी, सुनीता वर्मा, उर्विजा दीक्षित, रेखा वमा, संजीव उपाध्याय आदि ने भी

बसपा नेताओं को निशाने पर रखा। धरने का संचालन नीरज श्रीवास्तव ने किया। उधर, धरना प्रर्दशन के बाद भाजपाइयों का हुजूम जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गया। इस दौरान बसपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शहर के अंबेडकर चौराहा, जिलापरिषद तिराहा होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर डीएम कार्यालय के बाहर भी नारेबाजी की

गई। इसके बाद डीएम संदीप कौर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, सांसद भानुप्रताप वर्मा, पूर्व मंत्री हरीओम उपाध्याय, शंभूदयाल, अनिल यादव,  आत्मा राम दांतरे, राजा गधेला, अन्नू शर्मा, लक्ष्मणदास बाबानी, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, देवेंद्र राठौर, केके सिंह, डा.गिरीश चतुर्वेदी, रामप्रकाश मुखिया, सत्यम मिश्रा, अक्षय त्रिपाठी, सोनू मिश्रा, अग्निवेश, शिवा सोनी, विक्की, किशोरी बापू, माता प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।


अशोभनीय टिप्पणी से विहिप में रोष
विश्व हिंदू परिषद केे नेताओं ने बसपा सुप्रीमो व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम संदीप कौर को सौंपा। इसमें बताया गया कि बसपा नेताओं ने इस तरह की बयानबाजी कर भारतीय संस्कृति के विपरीत काम किया है। इसके अलावा आम जनमानस की भावनाओं को ठेस भी पहुंचाई है। मांग की है कि

ऐसे अराजक राजनीतिक दल की मान्यता समाप्त की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, बलवीर सिंह, निर्भय दास, शिवसेवक, इंदेश्वर दयाल अवस्थी, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें