फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दो अधिकारियों का रोका वेतन

Fri, 22 Jul 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बैठक लेती डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उद्यमियों ने कहा कि समस्याओं को सुना तो जाता है लेकिन उनका निस्तारण समय पर नहीं होता। इससे बैठक का महत्व कम होता जा रहा है। कोंच के औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव का मुद्दा बैठक में छाया रहा। इसके अलावा फेज वन व टू में नई सड़क के खराब होने की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कि सड़क की मरम्मत ठेकेदार से कराई जाएगी। उन्होंने बैठक से गैरहाजिर प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी व जल निगम के अधिशासी अभियंता के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में डीएम कौर ने कहा कि उद्योग जिले के विकास में बहुत सहयोगी होते हैं। व्यापारियों को अधिक से अधिक सहूलियतें मिलनी चाहिए।

कोंच के औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव के मुद्दे पर भरोसा दिया कि समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। यूपीएसआईडीसी को निर्देश दिए कि वह फेज वन व टू की सड़कों की ठेकेदार से तत्काल आवश्यक मरम्मत कराए। बिजली विभाग के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र के ट्रांसफार्मर से घरेलू बिजली कनेक्शन न देने की हिदायत दी।  मुद्रा लोन में बैंकर्स की
विज्ञापन


मनमानी की शिकायत की गई। इस पर डीएम ने कहा कि मुद्रा लोन में जमानत का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए कोई भी जमानत न मांगे। बताया गया कि शासन हस्तशिल्पियों को पेंशन दे रही है। इसके लिए महिला व विकलांग हस्त शिल्पी की उम्र 55 व अन्य की 60 वर्ष है तो पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। बैठक में कालपी के रामप्रकाश पुरवार ने खराब फोरलेन

से लेकर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व रोशनी के प्रंबध किए जाने की मांग की। केके गहोई ने कहा कि बैठक की सूचना नहीं दी जाती और यहां पर समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं मिल पाता ह। डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में सत्यपाल शर्मा, गोविंद यादव, श्रीकांत पुरवार, धीरेंद्र अग्रवाल के अलावा अन्य व्यापारी व उपयुक्त उद्योग केंद्र आरके शुक्ला, सीओ जंगबहादुर सिंह यादव, एलडीएम प्रतिनिधि आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें