फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शान से फहराया तिरंगा, याद आए आजादी के रणबांकुरे

Fri, 27 Jan 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को किया जाता सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में में 68 वे गणतंत्र दिवस का पर्व उल्लास से मनाया गया। सरकारी दफ्तरों से लेकर गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इसके पहले सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित महापुुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। बेहतर काम करने पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन



गुरुवार की सुबह प्रभातफेरी माहिल तालाब से शुरू हुई। यहां डीएम संदीप कौर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रभातफेरी बजरिया, अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, टाउन हाल समेत तमाम इलाकों से निकाली गई। कलक्ट्र्रेट में डीएम संदीप कौर ने अधिकारियों की मौजूदगी में झंडारोहण किया। पुलिस लाइन में एसपी राकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।

स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों में बेहतर प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। गांधी चबूतरा व ठडे़श्वरी मंदिर में उप जिलाधिकारी सदर अक्षय त्रिपाठी की मौजूदगी में माल्यार्पण किया गया। जिला कारागार में फलों व दवा का वितरण नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की मौजूदगी में किया गया। जिला अस्पताल में फलों का वितरण सीएमओ डा. आशाराम की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन




उरई(जालौन)। 68 वें गणतंत्र दिवस पर जीवन ज्योति चंद्रकमल एकेडमी में ध्वजारोहण किया गया। वहीं, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना को जाग्रत किया गया।
    डायरेक्टर संतोष निरंजन ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद शुरू हुए रंगारंग कार्यक्रम में यूकेजी के बच्चों ने झंडा ऊंचा रहे हमारा पर नृत्य किया। पार्वनी ने ऐ मेरे वतन के लोगों पर प्रस्तुति दी तो लोगों की आंखें नम हो गईं। अक्षरा महेश्वरी, पारदा, नितिन, मधुर, शौर्यवीर, माही, अंशिका, वादुनी, उत्कर्ष आदि ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

निदेशक संतोष निरंजन आदि मौजूद रहे। मार्निंग स्टार चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण किया। मार्शल आर्ट के बच्चों ने रिंग फायर में उत्कृृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों से कहा कि इतिहास पढ़ना ही नहीं, बल्कि इतिहास बनाना भी। जोगेंद्र सिंह, ब्रजेश गौर, प्रणव, शुभम, मानसी, रागिनी, रीतू, राहुल आदि मौजूद रहे। सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल अमखेड़ा में भी ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने सुबह 8 बजे प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर सुशील गुप्ता, अरुण तिवारी, संतोष कुशवाहा, सतीश चंद्र शर्मा, राघवेंद्र पाल, शिवशंकर सेंगर, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें