फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 32.88 करोड़ से नगर में बिछाई जाएगी सीवर लाइन

Mon, 02 Oct 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन नगर की सीवर समस्या से निजात सीवर लाइन से ही मिल पाएगी। 32.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन



जालौन नगर में करीब 1.50 लाख आबादी 25 वार्ड है। यहां अभी सीवर लाइन नहीं है। घरों से निकलने वाली सिल्ट सीधे खाली प्लॉटों या नाली नालों में जाती है। मलंगा नाले में पूरे नगर की गंदगी जाती है। सबसे ज्यादा समस्या दलालनपुर, कटरा, तोपखाना, चुर्खी सहित आधा दर्जन मोहल्लों में सीवर लाइन नहीं होने से गंदगी अधिकतर पसरी रहती है। इस समस्या से जल्द निजात मिल सकती है।
सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम ने 32 करोड़ 88 लाख का प्रस्ताव भेजा है। जिसमें नगर के अंदर 44.24 किलोमीटर सीवर लाइन डाली जाएगी। 10 हजार लोगों को लाइन से कनेक्शन देने की भी कवायद है। प्रस्ताव पास होने के बाद ही यह सभी काम होंगे। अधिकारियों की मानें तो टीम सर्वेक्षण करने भी आ चुकी है। जल्द प्रस्ताव पास होेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगर में सबसे बड़ी समस्या सीवर की है। नालियों में घरों के सीवर की गंदगी सीधे बहती है। जिससे पर्यावरण दूषित होता है। सीवर लाइन का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर पास होता है तो नगर को बड़ी सुविधा मिलेगी।

हिमांशु नेगी,अधिशासी अभियंता,जल निगम शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें