फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कई क्विंटल मिली थी लकड़ी, भट्ठी संचालक पर 50 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएफओ ने रविवार रात कोयला भट्ठी पर छापा मारकर कई क्विंटल लकड़ी बरामद की थी। कार्रवाई के निर्देश के बाद रेंजर ने संचालक से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला। चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि अवैध रूप से लाई गई लकड़ी बरामद हुई भट्ठी सीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार रात डीएफओ प्रदीप कुमार ने माधौगढ़ रेंज क्षेत्र में स्थित दो कोयला भट्ठियों में छापा मारकर जांच की थी। गोहन की एक भट्ठी से चार पेड़ों की लकड़ियां बरामद की गई थीं, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया था। दो दिन तक रेंजर रंजीत सिंह ने लकड़ी की नाप-तौल कराई और 50 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया। रेंजर ने बताया कि बरामद लकड़ी के आधार पर ही जुर्माना वसूला गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोहन क्षेत्र में लगातार अवैध कटान हो रहा है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी होती है पर वह अक्सर कार्रवाई से बचते हैं। इस निष्क्रियता से भट्टी संचालकों के हौसले बुलंद हैं और रातों-रात कई क्विंटल लकड़ी का कोयला बना लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें