फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान को लूटने में सात साल की सजा

Sun, 24 Nov 2024 03:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सात साल पहले किसान से रुपये लूटने के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने सात साल की सजा सुनाने के साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा निवासी कुंती देवी ने कालपी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि 24 अप्रैल 2017 को वह अपने पति कांशीराम व गांव के ही भारत के साथ पैसा निकालने कालपी की एक बैंक में गई थी। बैंक से एक लाख रुपये निकालने के बाद रुपये से भरा बैग कंधे पर टांग लिया था और पैदल जा रहे थे। तभी आलमपुर बाईपास के पास वन विभाग के सामने पीछे से बाइक सवार दो लोग आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उसके पति का बैग लूट लिया और उरई की तरफ भाग गए।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना में औरैया जनपद के खरका मड़ैया निवासी योगेश कुमार दोहरे का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उसके खिलाफ डकैती कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सात साल चले ट्रायल के बाद शनिवार को सुनवाई पूरी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों के बयान व सबूतों के आधार पर अपर जिला जज डॉ अवनीश कुमार ने योगेश कुमार दोहरे को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें