फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कर्मचारियों का रोका वेतन

Sat, 08 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अमरचंद्र महेश्वरी स्कूल के बूथ का निरीक्षण करते आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी मंडल कमिश्नर के. राममोहन राव ने शनिवार को कोंच इलाके का दौरा किया।उन्होंने पांच बूथों पर चल रहे मतदाता पुर्नरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ ड्यूटी में लगे सात कर्मचारियों का वेतन काम में लापरवाही पर रोक दिया। बीएलओ के कामों से नाखुश दिखे कमिश्नर ने एसडीएम व तहसीलदार को हिदायत दी कि बीएलओ के प्रशिक्षण में रह
विज्ञापन


गई खामियों को दूर कर ठीक ढंग से ट्रेनिंग दी जाए। चंदुर्रा गांव के स्कूल में बन रहे गेट को भी उन्होंने अनुपयोगी व औचित्यहीन करार दिया। बीएलओ से कहा कि अगर घर-घर जाकर सर्वे न किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा डीएम से कहा, जो 15 दिन के अंदर कार्य प्रणाली न सुधारें उनकी रिपोर्ट उन्हें भेजें। मंडलायुक्त झांसी के. राममोहन राव ने

शनिवार को कोंच का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ती दिखीं। दोपहर करीब 12.30 बजे कमिश्नर कोंच के ग्राम चंदुर्रा के पोलिंग बूथ पर पहुंचे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ में घुसने से पहले उनकी नजर निर्माणाधीन गेट पर पड़ी तो वे बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि सरकारी धन इस तरह से बर्बाद किया जा रहा है जबकि इस पैसे
विज्ञापन


को बच्चों की किताबों और फर्नीचर पर खर्च कर उनकी मदद की जा सकती थी। यहां उन्होंने पाया कि प्रपत्र-6 कुल 4 ही भरे जा सके हैं। प्रपत्र-7 की संख्या 13 तथा प्रपत्र-8 सिर्फ 2 भरे गए। इतनी कम संख्या में प्रपत्र भरे जाने से भड़के कमिश्नर ने बीएलओ नलकूप चालक रामप्रकाश का वेतन रोकने की संस्तुति कर डाली। अन्य निरीक्षणों में भी 5 अन्य बीएलओ

भगतसिंह नगर बूथ के हिम्मत सिंह, अमरचंद्र बूथ के नंदराम, कमला नेहरू स्कूल के जितेंद्र कुमार व समशुद्दीन, गोरा बूथ के जितेंद्र सिंह के रजिस्टर मेंटेन न होने व सर्वे न करने को लेकर वेतन रोकने की संस्तुति की गई। ग्राम गोरा के बूथ के निरीक्षण के दौरान रैंप सही मिला एवं उस पर पेड़ों की डालें लटकी थीं। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक मलखान सिंह को कड़ी

फटकार लगाई। कहा कि अपने वेतन से इसकी मरम्मत कराएं। कमिश्नर ने इनका वेतन रोकने की संस्तुति भी की। इस दौरान डीएम संदीप कौर, एसडीएम मुईनुल इस्लाम, सीओ एके शुक्ल, तहसीलदार भूपाल सिंह, सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें