उरई। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत और पत्राचार शिक्षा के पंजीकरण अग्रसारण केंद्र घोषित कर दिए हैं। सात कॉलेजों को व्यक्तिगत परीक्षा के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया है तो पत्राचार शिक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षाओं के लिए उरई तहसील में जीआईसी उरई में हाईस्कूल बालक बालिका, जीआईसी डकोर में इंटर बालक बालिका को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार कालपी तहसील में जीआईसी मुसमरिया हाईस्कूल व इंटर बालक बालिका, कोंच तहसील के लिए राजकीय हाईस्कूल जमरोही खुर्द में हाईस्कूल व इंटर बालक बालिका, जीआईसी अजीतापुर में जालौन तहसील के हाईस्कूल व इंटर बालक बालिका के लिए, माधौगढ़ तहसील में जीआईसी बंगरा को हाईस्कूल बालक बालिका व जीजीआईसी गोहन को इंटर बालक बालिका के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
वहीं पत्राचार शिक्षा के लिए जीआईसी उरई को इंटर बालक, जीजीआईसी उरई को इंटर बालिका, एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी को इंटर बालक, जीआईसी कदौरा को इंटर बालक बालिका, छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन को इंटर बालक को केंद्र बनाया गया है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज कालपी को इंटर बालिका, जालौन बालिका इंटर कॉलेज को बालिका इंटर, जीआईसी बंगरा को इंटर बालक बालिका का पत्राचार शिक्षा का पंजीकरण व अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। डीआईओेस राजकुमार पंडित ने बताया कि प्रत्येक अग्रसारण केंद्र से हाईस्कूल के 600 और इंटर के 400 विद्यार्थियों का ही पंजीकरण किया जा सकता है। प्रदेश के बाहर रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन केवल जनपद मुख्यालय के केंद्र पर ही स्वीकार किए जाएंगे। बालिका के पंजीकरण केंद्र पर बालक के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। अगर कहीं आवेदन कर दिया होगा तो उसे स्वत: निरस्त कर दिया जाएगा।