फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली सात बाइक सीज, गश्त बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो - 01 बेवजह घूम रहे युवक से पूछताछ करते एसपी। संवाद
विज्ञापन
उरई। स्टेशन रोड पर दो दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार देर रात पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड व बाजार क्षेत्र में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चेकिंग में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली सात बाइकों को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन


रूट मार्च के दौरान एसपी ने सड़क पर बेवजह घूम रहे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की और उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही दुकानदारों से बातचीत कर सड़क पर खड़े वाहनों और अतिक्रमण से होने वाली अव्यवस्था को लेकर चर्चा की। एसपी विनय कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की अराजकता, गुंडागर्दी या माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें