उरई। जालौन रेंज के जंगल में गुरुवार को वन विभाग ने क्षेत्रीय रेंज अधिकारी एचके शुक्ला ने छापेमारी कर लकड़ी की अवैध कटाई करते सात लोगों को पकड़ा है। मौके से दो ट्रैक्टर-एक ट्रक जब्त किया है।
जालौन रेंज के चुर्खी, कटरा और सदुपुरा क्षेत्र के जंगलों में कई दिनों से अवैध कटान जारी था। ग्रामीणों ने बताया कि नीम के पेड़ काटे जा रहे थे और लकड़ी की ढुलाई रात के अंधेरे में हो रही थी। गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को रेंज अधिकारी और उनकी टीम मौके पर पहुंचे। जंगल में पहुंचते ही उन्होंने देखा कि कई ट्रैक्टर, एक ट्रेक, हाइड्रा और आरा मशीन लकड़ी लेकर खड़ी थीं। मौके पर नीम की लकड़ी का बड़ा डंप भी बरामद हुआ। कार्रवाई में सात लोगों को हिरासत में लिया गया।
जंगल में बरामद लकड़ी और उपकरणों की जांच की जा रही है कि यह किस जगह से काटी गई और किन लोगों ने अवैध कटान किया। सभी तथ्य सामने आने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप कुमार, डीएफओ