कोंच। बाजार में खरीदारी करने आई महिला के साथ टप्पेबाजी हो गई। बदमाशों ने उसके हैंड पर्स से नकदी व चांदी के बिछिया पार कर दिए।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौलपुर निवासी प्रीति कुशवाहा शुक्रवार को परिजनों के साथ मौराई छट की खरीदारी करने कोंच के बाजार में आई थीं। उसने बाजार से चांदी के बिछिया सहित कुछ खरीददारी कर रामलीला भवन के पास झंडा घर पर अपने परिजनों के साथ हाथ ठेला पर कुछ खाने लगीं। इसी दौरान टप्पेबाज ने उसके पर्स से रुपये व नकदी गायब कर दिए। पर्स में हाथ डाला तो पैसे गायब थे। उसके जब ठीक से पर्स देखा तो उसके द्वारा खरीदे गए चांदी के बिछिया व नौ हजार रुपये गायब मिले। महिला ने घटना की सूचना डायल 112 व कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से जानकारी की। कोतवाल ने बताया कि महिला ने घटना की सूचना दी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)