फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की

विज्ञापन
कालपी में जुलूस में शामिल मौलाना - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर परंपरागत ढंग से पूरी शानशौकत के साथ अकीदतमंदों ने जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया गया। जुलूस के जगह-जगह स्वागत के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन

बारावफात के पर्व के अवसर पर सड़कों तथा इबादतगाहों में सजावट एवं रोशनी से सड़कें जगमग होती रही। दोपहर 2 बजे विभिन्न संगठन के सदस्य, अकीदतमंद मोहल्ला रावगंज, लंका मीनार के समीप स्थित हजरत मखदूम साहब की दरगाह में पहुंचे। मदरसों के छात्र, दावत-ए-इस्लामी कमेटी, गौसिया कमेटी आदि समिति के सदस्य अपने-अपने बैनर तथा इस्लामी झंडा फहराते हुए जुलूस की शक्ल में निकले।
खानकाह मोहम्मदिया के सज्जादा नशीन मौलाना गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी कोतवाली गेट, हरीगंज चौराहा, जुल्हैटी, डाकघर, टरननगंज बाजार, बिजलीघर रोड होकर शाम 6 बजे खानकाह शरीफ में पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोग अपने प्यारे नबी की शान में नातए दरूदो सलाम पड़ते हुए चल रहे थे। जुलूस का नगर पालिका गेट में अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, सभासदों तथा पालिका कर्मचारियों ने मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया। डाकघर के सामने रिटायर्ड शिक्षक सुरेश वर्मा आदि संगठनों के द्वारा जगह.जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर जमाल अहमदए हाजी मदे खा, तौकीर रजा, सल्लू बरकाती, सलीम अंसारी, अजहर बाबा आदि शामिल रहे।

कालपी में बारहवीं शरीफ जुलूस में शामिल लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें