फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर में किसानों के खातों में भेजें पैसा

Thu, 16 Mar 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
सभागार में मौजूद लेखपाल व कानूनगो - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जिन किसानों को विगत बर्षों में हुई अतिवृष्टि और सूखे की राहत राशि नहीं मिली है, उन्हें एक सप्ताह में भुगतान का आदेश एसडीएम ने दिए हैं। गुरुवार को एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता और तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की क्लास लगाई और किसानाें के खाताें में मुआवजा राशि भेजने की बात कही।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि बर्ष 2015 में अतिवृष्टि और 2016 में सूखे के दौरान शासन द्वारा भेजी गई सहायता राशि का वितरण हालांकि हो चुका है लेकिन अभी भी कमोवेश 20 फीसदी किसान ऐसे हैं, जो राहत राशि पाने से वंचित हैं। ऐसे किसानों को एक सप्ताह में चिन्हित करें और उनके खातों में तत्काल पैसा भिजवाएं। यह काम यदि दिये गये समय में नहीं किया गया तो कड़ी कार्यवाही के लिये भी तैयार रहें। इस दौरान सुरेश खरे, मुलायम सिंह, रामकुमार निरंजन, प्रेमनारायण मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रामविहारी राठौर, अंकिता खरे सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।

खेतों में आग लगाने पर होगी रिपोर्ट
एसडीएम ने कहा कि सभी लेखपाल अपने अपने सर्किल में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसान डंठलों में आग बिल्कुल न लगाएं। लेखपालों को कड़ी हिदायत दी गई है कि ऐसे किसी भी मामले में वे तत्काल संबंधित किसान के विरुद्घ एफआईआर लिखाना सुनिश्चित करें। क्योंकि ऐसा नहीं होने की स्थिति में उक्त लेखपाल के विरुद्घ भी एफआईआर लिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें