फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेटे को कुएं में कूदता देख मां ने भी लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम रुपये न मिलने से नाराज 17 वर्षीय बेटे गुलशन ने सूखे कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने के प्रयास में 40 वर्षीय मां गुड्डी देवी भी कुएं में कूद गईं। इस घटना में मां की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटे गुलशन का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


ग्राम चुर्खी निवासी जगपाल अपनी पत्नी गुड्डी देवी और बेटे गुलशन सहित तीन बेटियों के साथ नोएडा में मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम गुलशन ने अपनी मां गुड्डी देवी से किसी काम के लिए रुपये मांगे थे। मां के रुपये देने से मना करने पर वह नाराज होकर घर से बाहर भागा। उसने पास के सूखे कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया। बेटे को कुएं में कूदता देख मां गुड्डी देवी भी उसे बचाने के लिए पीछे से कूद गईं। ग्रामीणों ने मां-बेटे को कुएं में गिरा देखा। उन्होंने तत्काल जगपाल और अन्य परिजनों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान गुड्डी देवी ने दम तोड़ दिया। चुर्खी थाना प्रभारी अनिल सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें