संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर झांसी और कानपुर की ओर आने जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें साढ़े तेरह घंटे देरी से आ रही है। बारिश और रेलवे ट्रैक के मरम्मत के चलते ट्रेनें लेट हो रही है। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
रविवार को सिकंदराबाद से गोरखपुर जाने वाली सिकंदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04122 अपने निर्धारित समय सुबह 4 बजकर 16 मिनट के स्थान पर शाम छह बजकर 11 मिनट पर 13 घंटे देरी से आई। वही गोमतीनगर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 02576 डेक्कन एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15065 भी एक घंटा 40 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 20103 संत कबीरनगर एक्सप्रेस 2 घंटा 43 मिनट से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि भुसावल मंडल, गोरखपुर मंडल व दक्षिण भारत के कुछ स्टेशनों पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते ट्रेनों के आने-जाने में देरी हो रही है। जल्द काम समाप्त होने के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से सही हो जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।