फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सचिव, रोजगार सेवकों समेत चार को नोटिस

Sun, 07 Jul 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। मनरेगा योजना में ग्रामीणों को रोजगार न देकर फर्जी फोटो अपलोड कर हाजिरी भरने के मामले में सचिव, रोजगार सेवक समेत चार को नोटिस जारी किया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खलबली मच गई थी। बीडीओ ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर प्रभारी अखिलेश वर्मा की अगुवाई में टीम ने दोनों गांवो में मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। जांच अधिकारी को मौके पर न तो श्रमिक मिले और न ही कोई कार्य। जब ग्रामीणों से कार्यों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कार्य कब हो जाते हैं, किसी को मालूम नहीं पड़ता है। जॉबकार्ड धारकों को भी वसूली के समय जानकारी होती है कि उनके खातों में बिना मजदूरी किए पैसे आए हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद ग्राम पंचायत खुटमिली के सचिव मनोज वर्मा, रोजगार सेवक विनीत कुमार, ग्राम पंचायत जमरेही के रोजगार सेवक दिलीप कुमार सहित तकनीकी सहायक को नोटिस थमा कर तीन दिन में जवाब मांगा है। बीडीओ प्रतिभा शाल्या ने कहा कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साक्ष्यों सहित जवाब न मिलने पर मनरेगा अधिनियम के तहत वित्तीय अनियमितता बरतने पर रिकवरी के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें