फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों ने गोशाला के कार्यों का किया बहिष्कार

विज्ञापन
कदौरा में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते सचिव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष डीपी गुप्ता की अगुवाई में सचिवों ने बीडीओ अतिरंजन सिंह को ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन का बहिष्कार करने की बात कही है। उन्होंने काली पट्टी बंाध कर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना सभा में जगत नारायण कुशवाहा ने कहा कि गांव में स्थित गोशालाओं में चौकीदार नहीं रुकते हैं। प्रधानों से भी कोई सहयोग नहीं मिलता है। गोवंशों के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी सचिवों पर डाल दी है, जिस कारण हम लोग अन्य कार्य नहीं किए पा रहे है। धीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लगातार गोशालाओं के नाम पर हम लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
सिकंदर सिंह ने कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर सचिवों ने गोशाला संबंधी कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। एडीओ मनोज गुप्ता ने कहा कि आए दिन सचिवों को सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है, जिस कारण अधिकतर सचिव डिप्रेशन में है जबकि गोशाला की जिम्मेदारी के लिए गांव स्तर पर कमेटी भी बनी है, लेकिन फिर भी टारगेट सिर्फ सचिव को ही बनाया जा रहा है। इस दौरान अजय गुप्ता, जितेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, जयपाल, नवीन सिंह, वैभव पटेल, कुणाल सिंह, विजया, अर्चना देवी, वंदना वर्मा सहित अन्य सचिव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें