मेडिकल कॉलेज में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : ORAI
उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परिसर में कक्षा दो के छात्र की ईंटों के चट्टे के बीच बैठे बिच्छू के काटने से मौत हो गई।
ग्राम तांमा निवासी राजेश कुमार का सात वर्षीय पुत्र कक्षा 2 का छात्र शिवाजी शनिवार सुबह गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने गया था। जहां उसे स्कूल में रखी ईंटों में बैठे बिच्छू़ ने काट लिया। जिससे वह चीखने चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पहुंचे शिक्षक बच्चे को तुरंत मेडिकल कालेज उरई लाए। जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।
परिजनों ने स्कूल के शिक्षक प्रकाश नारायण याज्ञिक पर आरोप लगाया कि वह बच्चे से स्कूल में रखी ईटें रखवा रहे थे तभी उसे बिच्छू ने काट लिया। बीएसए राजेश शाही का कहना है छात्र लघुशंका करने गया था। वहीं किसी ने काट लिया है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।