कोंच। मालवीय नगर में 16 जुलाई को हुए बलवा और रंगदारी के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिवाज उर्फ बाबू के रूप में हुई है। वह मामले के मुख्य आरोपी फैजान का भाई बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना के बाद फैजान और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस मुख्य आरोपी फैजान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान अब आठ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।