फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई के खिलाफ लामबंद जेई धरने पर

Wed, 06 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता(एसई) पर जेई के साथ अभद्रता का आरोप लगा रहे साथी अवर अभियंताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को सभी जेई जालौन रोड स्थित सर्किल कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि जब तक एसई पीड़ित जेई से लिखित माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अवर अभियंताओं के
विज्ञापन


आक्रोश को देखते हुए विभागीय अधिकारी बैक फुट पर आ गए हैं। हालांकि अभी मामला खत्म करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। आरोप है कि विभाग के अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने महेवा ब्लाक के खल्ला खांकरी बिजली घर में तैनात जेई संजीव अहिरवार से फोन पर अभद्रता की थी। आरोप है कि ठेकेदार की मनमानी में दखल देने से नाराज

एसई ने यह व्यवहार किया था। इसके जब एसई और जेई से कथित अभद्र वार्तालाप का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग के सभी जेई भड़क उठे। मंगलवार की शाम को उन्होंने एसई कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उनकी एसई प्रसाद से धक्कामुक्की भी हुई थी। इसके बाद अवर अभियंताओं ने आंदोलन की घोषणा कर दी थी। इसी के
विज्ञापन


तहत जिले में तैनात बिजली विभाग के सभी जेई बुधवार से एसई कार्यालय में धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जोनल अध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि हम सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं और विभागीय अधिकारी हमसे अभद्रता कर रहे। यह बर्दाश्त नहीं

किया जाएगा। जिलाध्यक्ष आरके यादव ने कहा कि उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत सभी लोगों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। जेई सुमित साहू ने कहा कि अधीक्षण अभियंता तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। कहा कि जब तक एसई लिखित रूप से सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेंगे, तब

तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जेई राजवीर सिंह, संजीव प्रभाकर, पैश्वनी राम, जेके यादव, मोहम्मद इमरान, अमित शर्मा, सत्यप्रकाश, मोहन कृष्ण, संजीव अहिरवार, रामू गुप्ता, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

कार्यालय में नहीं बैठे एसई व एक्सईएन
अवर अभियंताओं के एसई कार्यालय में धरने पर बैठ जाने के बाद अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद व एक्सईएन तरनवीर सिंह बुधवार को अपने कार्यालय ही नहीं आए। इसे लेकर विभाग में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सूत्रों की मानें तो अवर अभियंताओं के आंदोलन के चलते अधिकारी बैकफुट पर आ गए हैं।

वर्जन।
मैने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की है। जेई बिना वजह मुझ पर आरोप लगाकर षड़यंत्र कर रहा है। पूर्व में इसका स्थानांतरण गैर जनपद किया गया था। उसी की खुन्नस मे ऐसा किया जा रहा है। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है।- एसएस प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें