युवाओं व छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर पठानकोट में हुए आतंकी हमले में
शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले दिनों आतंकियों ने पठानकोट
आतंकी हमला किया था। आतंकियों से मुकाबला करते हुए देश के 7 वीर सपूत शहीद
हो गए। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आर डीसेंट क्लासेज के तत्वावधान
में युवाओं व छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान हर
व्यक्ति देश के
लिए मर-मिटने वाले ऐसे वीर सपूतों पर गर्व व्यक्त करता नजर आया। इस मौके पर
रोहित सर, अमित जादौन, पुष्पेंद्र यादव, सत्यम, नागेंद्र, कोमल, शिवम्,
ऋतुराज, वैभव, राहुल, हनी, रोमी, शिवम सेंगर, अंशुल, मोनू सेंगर मड़ोरी,
राहुल हदरूख आदि मौजूद रहे। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका परिसर
में एकत्र हुए व्यापारियों दिनेश चौधरी, गपोले सिंह
प्रधान, सुनील पटवा,
जगजीवन अहिरवार, सलीम अंसारी, जीतू तिवारी, अमित पांडे, प्रदीप सोनी, चांद
मंसूरी, जयखत्री आदि ने हाथों में मोमबत्ती लेकर जुलूस शुरू किया। टरननगंज
बाजार, खोवा मंडी, पुराना बस स्टाप आदि स्थानों से होते हुए मुख्य
बाजार के
चौराहे में जुलूस समाप्त हुआ। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि
आतंकवादियों ने जो घिनौना कृत्य किया है, उसके खिलाफ सारा देश एकजुट हो और
आतंकवाद के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तत्पर हो।