फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसडीओ ने लगाया बिजली उपखंड कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के चंदकुआं स्थित बिजली निगम के उपखंड कार्यालय में मंगलवार को हुई घटना के संबंध में विद्युत एसडीओ रवींद्र कुमार ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) ज्योति सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि मंगलवार को लगभग 10-12 पुरुष और उतनी ही संख्या में महिलाएं अचानक कार्यालय पहुंचीं और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने कार्यालय में रखी मेज-कुर्सियों को तोड़ दिया, सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान कर्मचारी बबलू घायल हो गया।
शिकायत के अनुसार, उपद्रवियों ने एसडीओ सहित अन्य कर्मचारियों को धमकी देते हुए कहा कि यदि उनका बिजली कनेक्शन तत्काल नहीं जोड़ा गया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। इस घटना के कारण विभागीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। एसडीओ ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ज्योति सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन





पुनर्लेखन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें