फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक्सरे रूम में जूते-चप्पल पहनकर काम करते देखकर एसडीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। निरीक्षण के लिए मंगलवार को सीएचसी पहुंचे एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह को अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। इसके अलावा एक्सरे रूम में कर्मचारी मनाही के बावजूद जूते-चप्पल पहने काम करते मिले। यह स्थिति तब थी जब रूम के बाहर दरवाजे पर जूते-चप्पल पहन कर आना वर्जित है नोटिस लगाया है। अव्यवस्था पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन




बता दें कि अमर उजाला में सात अक्तूबर को खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और मेन गैलरी में अंधेरे होने पर नाराजगी जताई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार को सफाई और व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत को अस्पताल के मुख्य गेट से अस्पताल तक सड़क निर्माण और नियमित सफाई सुनिश्चित करने का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए।
एसडीएम ने कहा कि अस्पताल जनता की सुविधा के लिए है, इसलिए लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार फिर जल्द ही जांच करेंगे, अगली बार स्थिति में सुधार न मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें