फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम वसूली पर बिजली विभाग के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की जून की समीक्षा बैठक डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में विद्युत विभाग की वसूली कम मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिशासी अभियंता विद्युत के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और सुधार न होने पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। कम गृहकर वसूली पर ईओ कदौरा को फटकार लगाई और ईओ उरई व कोंच को चेतावनी दिए जाने के निर्देश जारी किए। कहा कि सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करें। व्यापार कर की लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की धीमी पाए जाने पर वसूली तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यापारियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। उन्होंने स्टांप रजिस्ट्रेशन एवं आबकारी की समीक्षा कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। अगली बैठक में वसूली के प्रति लापरवाही पर कार्रवाई तय। बैठक में एडीएम पूनम निगम, सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला समेत सभी एसडीएम, ईओ व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-------
तीन ईओ को कारण बताओ नोटिस
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने कोविड 19 की रोकथाम संबंधी बैठक में जालौन, कोंच, कालपी में कम वैक्सीनेशन पाए जाने पर ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से भी वैक्सीनेशन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने वैक्सीनेशन टीमों द्वारा पोर्टल पर डेटा अवश्य अपलोड करने को कहा। बैठक में सीडीओ व एसीएमओ आदि अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----
तीन ने जीती जंग, एक्टिव केस 5
उरई। जिले में बुधवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं आया। जिले में 11537 मरीज है। जबकि 199 की मौत हो चुकी है। वहीं 11333 ठीक हो चुके है। सक्रिय केस 5 है। ठीक होने पर तीन लोगों को इलाज से छुट्टी दे दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें