फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वालों पर कसेंगा सिकंजा, गठित हुआ अनुश्रवण सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पराली जलाने वालों पर शिकंजा कसने को कोर्ट व शासन के निर्देश पर एडीएम की अध्यक्षता में अनुश्रवण सेल का गठन किया गया है। यह सेल न सिर्फ ऐसे मामले में निगरानी करेगी, बल्कि दोषी मिलने पर कार्रवाई भी करेंगी।
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पांच सदस्यीय अनुश्रवण सेल का गठन किया गया है। सेल अध्यक्ष एडीएम, सदस्य एएसपी, उप कृषि निदेशक, डीआईओएस, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि होंगे। सेल की जिम्मेदारी होगी कि वह घटनाओं पर शत प्रतिशत रोक लगाए और न मानने वालों पर कार्रवाई के साथ स्कूलों व अन्य माध्यमों से किसानों को पराली न जलाने को जागरूक करेगी। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि पराली जलाने पर अंकुश लगाने को पूर्व में हर तहसील स्तर पर गठित उड़न दस्ता बनाए गए थे, जिन्हें निरस्त कर अब तहसील बार उड़न दस्तों का गठन किया गया है। इन उड़न दस्तों में सभी तहसीलों के प्रभारी एसडीएम होंगे और सीओ के साथ कृषि विभाग के अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें