आटा। थाना के रेलवे ट्रक के पास अधेड़ का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची चौकी इंचार्ज ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा थाना क्षेत्र के चमारी निवासी पशुपालन विभाग में कार्यरत चरण सिंह (52) पुत्र पुन्नू सिंह ने सोमवार देर रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जब सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को पटरी पर पड़ा देखा तो उसे पहचान कर घरवालों और पुलिस को सूचना दी। संकट मोचन चौकी इंचार्ज शीतला प्रसाद ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दो पुत्र रोहित और मोहित है। जबकि एक पुत्री थी जिसका विवाह हो चुका है। पुत्र रोहित का कहना है कि रात में दस बजे खाना खाकर सोने गए थे सुबह देखा तो कमरा खाली पड़ा पड़ा था। वही पत्नी गुड्डी का रो रो के बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि रात में खाना खाकर होने के बाद सुबह ट्रैक पर शव मिलने से अनुमान है कि उसने ट्रेन से कटकर जान दी है।