फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउटिंग सिखाता है जीवन जीने की कला

Thu, 17 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी इंटर कालेज में तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट व गाइड रैली का रंगारंग आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम में 45 विद्यालयों केे 568 स्काउट व गाइडों ने भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


 
गुरुवार को तीन दिवसीय जनपदीय स्तरीय स्काउट व गाइड रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम रामगणेश व विशिष्ट अतिथि एसपी एन कोलांचि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया।


मुख्य अतिथि डीएम रामगणेश ने कहा कि स्काउट व गाइड से व्यक्ति में जीवन जीने की कला का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि एसपी एन कोलांचि ने कहा कि स्काउट व गाइड व्यक्ति के जीवन में अनुशासन लाता है और अनुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है।
विज्ञापन



डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने कहा कि स्काउट व गाइड से व्यक्ति को अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है। सह संयोजक बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्काउट व गाइड के नियमों का पालन करने पर व्यक्ति की जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता है।


इस मौके पर गांधी इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 
कार्यक्रम के पहले दिन 45 विद्यालयों के 568 स्काउट व गाइडों ने रैली निकालकर मार्च पास्ट किया। तत्पश्चात स्काउट गाइड ने वर्दी निरीक्षण एवं कैंप फायर आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।


इस मौके पर कर्नल बीके पालीवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, सभासद लक्ष्मण दास बबानी, जिला गाइड कमिश्नर अलका नायक, जिला स्काउट कमिश्नर राकेश निरंजन, प्रधानाचार्य मुन्नीलाल वर्मा, कार्यक्रम आयोजक एवं गांधी इंटर कालेज प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल, महेंद्र भाटिया, ममता स्वर्णकार, व्यंजना सिंह, डॉ. स्वयं प्रभा दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें