फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। छात्रा के साथ दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बीए की छात्रा के दादा ने पुलिस को बताया कि उनकी नातिन के फोन पर सिंकदरा आगरा निवासी प्रिंस तोमर का गलती से फोन आ गया और रांग नंबर बताने पर भी वह बार-बार बात करने लगा और फिर दोस्ती होने से दोनों में बातचीत होने लगी। 26 फरवरी को प्रिंस जालौन आया और नातिन से मिला उसी दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगा।
जिसमें प्रिंस के दोस्त दीपू चौहान, पवन यादव व अतुल सेंगर भी शामिल रहे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने नातिन के साथ गलत हरकतें भी की। घरवालों से जब नातिन ने बताया तो आरोपियों ने घरवालों के मोबाइल पर भी अश्लील वीडियो भेज दिया। दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बाबत कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें