फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले खुद लगवाई और फिर साथियों को प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए अब स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे हैं। शहर के इस्लामिया प्राइमरी स्कूल में शिविर लगाकर 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। हालांकि वैक्सीन के लिए आने वाले बच्चे पहले हिचकिचाए पर शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें प्रेरित कर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने भी टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन लगवाने के लिए आए बच्चों को बिस्कुट के पैकेट देकर हौसला अफजाई की। उन्होंने समझाया कि बच्चों को कोर्बेवैक्स नामक वैक्सीन लगाई जा रही है। यह वैक्सीन बच्चों के लिए स्पेशल बनाई गई है। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को शत प्रतिशत वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्टाफ नर्स रामकुमारी पाल ने बताया कि कुछ बच्चे इसलिए डर रहे थे कि उन्हें बताया गया था कि वैक्सीन लगवाने पर बुखार आ जाता है। हालांकि समझाने पर वह मान गए और उन्हें सलाह दी गई कि बुखार आने पर पैरा सीटामोल टेबलेट खा लें। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 12 से 14 साल की आयुवर्ग के 71587 बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें