फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरावन में फैला बुखार, दर्जनों बीमार

Thu, 29 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अस्पताल की हालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिले में संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार और डेंगू से अब तक एक दर्जन से अधिक मौतें जिले में हो चुकी हैं। अब माधौगढ़ ब्लाक के सरावन गांव में संक्रमण ने अपने पैर पसार लिए हैं। यहां पर बुखार से एक किशोरी की मौत हो चुकी हैं। जबकि गांव में करीब एक सैकड़ा लोग इसकी चपेट में हैं। यहां पर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

       
      सरावन गांव में इन दिनों संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हालत यह है कि यहां पर लगभग प्रत्येक घर में मरीजों की खाट बिछी हुई हैं। एक सैकड़ा के लगभग लोग बीमारी की चपेट में हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगे होने से संक्रमण को रोकने में काफी समस्या हो रही है। गांव में लोग तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनेां गांव निवासी एक किशोरी की बुखार से मौत भी हो चुकी है जिससे गांव में लोग दहशत में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान है। अभी तक गांव में विभाग की टीम नहीं पहुंची है। न ही गांव में दवा का छिड़काव कराया गया है और न ही गांव में दवा का वितरण हुआ।

गांव निवासी मुन्ना कक्का, प्रताप सिंह, आशिक मंसूरी, कुलदीप परिहार, दीपू शर्मा, अरुण मिश्रा, राकेश कुशवाहा, देवेद्रं राठौर, देवेंद्र सोनी, भगरी सिंह सेंगर, गजेंद्र चौहान, संतोष पंडित आदि  ने मांग की है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाए और दवा का छिड़काव हो। इसके अलावा गांव में साफ सफाई के उचित प्रबंध किए जाएं। वहीं इस बारे में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि सरावन में संक्रमण की सूचना अभी नहीं मिली है। अगर वहां संक्रमण फैल रहा है तो गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें