फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरते सावधानी तो स्कूल भेजने में नहीं कोई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शासन की गाइड लाइन के अनुसार 19 अक्तूबर से स्कूल खोलने की तैयारी है। संक्रमण के करीब छह माह बाद अनलॉक में कक्षा नौ से 12 तक स्कूल खोलने के आदेश से अभिभावक असमंजस में हैं। इनकी मन:स्थिति को जानने के लिए अमर उजाला ने अभिभावकों के संग बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल में वेबिनार का आयोजन किया। इसमें अभिभावकों ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई को पूरी तरह से ठीक नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल का माहौल बेहद जरूरी है। बशर्ते स्कूल की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्कूल बस से गेट और क्लास में भी सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था हो तो बच्चों को भेजने में कोई दिक्कत नहीं है। कुछ अभिभावकों ने सिर्फ कक्षा 10 और 12 की कक्षाएं लगाने की बात कही। कुछ का विचार था कि स्कूल दीपावली के बाद खोले जाएं तो और भी ठीक रहेगा। वेबिनार में अभिभावकों ने खुलकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें