फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने बाइक में मारी टक्कर ससुर दामाद की मौत

विज्ञापन
जालौन जनपद में सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत के मामले में डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी मोड़ पर क? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। उरई-राठ मार्ग पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई। दोनों हमीरपुर स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलकर बुधवार को बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बिजनेशपुरा गांव निवासी नरेश प्रजापति (40) पुत्र घमंडी अपने ससुर रामप्रकाश प्रजापति (60) पुत्र बिंदोले के साथ जिला हमीरपुर में रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार की सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी डकोर कोतवाली क्षेत्र के उरई-राठ मार्ग पर जैसारी खुर्द मोड़ पर सामने से आ रहे पिकअप लोडर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को कोतवाल डकोर आर के सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने रामप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। नरेश का उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद ही नरेश ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने लोडर चालक रवि राठौर पुत्र राजकुमार राठौर निवासी मेजर कालोनी गदाई पुरा थाना हजीरा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश को लोडर सहित पकड़ा है। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी उरई आ गए हैं। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें