फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गोशाला में नहीं मिले ठंड से बचाव के इंतजाम, लगाई फटकार

विज्ञापन
कदौरा में गौशाला का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र में संचालित गोशालाओं की हकीकत देखने को बुधवार को जिला पशुचिकित्साधिकारी बीपी सिंह टीम के साथ निकले। गोशालाओं में ठंड के पर्याप्त इंतजाम न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले ग्राम चमारी में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को देखा और कार्यदायी संस्था को मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उसके बाद कदौरा स्थित कान्हा गोशाला में गोवंश रजिस्टर, भूसा स्टॉक सहित खानपान की स्थिति देखी। टीम ने क्षेत्र के ग्राम बागी की गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां गोवंश को लगाए जा रहे टैग देखे।
गोशाला में ठंड में बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले, जिस पर उन्होंने जिम्मेदारों की फटकार लगाई। जल्द से जल्द टीनशेड व तिरपाल आदि लगाने के निर्देश दिए। बीपी सिंह ने बताया कि जिन गोशालाओं में अभी तक ठंड से बचाव व भोजन पानी का इंतजाम पर्याप्त नही है। उनके यहां के लापरवाह कर्मचारियों की सूची बना कर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि शासन के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजनाओं में चिह्नित कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को एक गाय देने के निदेश है। जिसके लिए गायों को चिंहित कर लिया गया है। जल्द ही गायों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर डॉक्टर विपिन सचान, पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया, कपूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें