फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन पर सहमति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर निर्माणाधीन पटेल चौराहे पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल विश्वस्तरीय महापुरुषों में से एक है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो कार्य किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने कहा कि पटेल चौराहे पर सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने और पटेल मार्ग पर भव्य द्वार बनाने को तैयार है। हालांकि पदासीन होने के नाते वह कानून का उल्लंघन नहीं कर सकते है। पटेल सेवा संस्थान शासन से मूर्ति लगवाने की पहल करें, वे सहयोग करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार, संतोष राजपूत व राजेंद्र लल्ला ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के चेयरमैन सुरेश निरंजन भैयाजी ने की। शालिगराम निरंजन ने आभार जताया। इस दौरान मेवालाल, शिवकुमार सिंह, जबर सिंह, रामशरण निरंजन, डा. प्रदीप निरंजन, सुशील निरंजन, जितेंद्र, लीलावती, बिटोली देवी, शिवदीन चौधरी, रघुराज सिंह, मानसिंह, अशोक निरंजन, अवधेश प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें