फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में 4527 लाभार्थी में आवास से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। ब्लाक कुठौंद की 67 ग्राम पंचायतों के कई जरूरतमंदों को छत नसीब नहीं हो सकी है। वह लोग झोपड़ी व खुले कच्चे घरों में ठिठुरकर रात काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 से शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकासखंड क्षेत्र में अब तक 798 लाभार्थियों को लाभांवित किया जा चुका है। जबकि 4527 लाभार्थी बजट प्राप्त न होने से इंतजार कर रहे हैं। ग्राम बाबली निवासी अनवर खान ने बताया कि रहने को कच्चा घर भी नहीं है। वह पन्नी तानकर किसी प्रकार अपने परिवार के साथ रात गुजार रहे हैं। वह पात्रता सूची में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इसी गांव के कमलेश पुत्र नवाब भी योजना की किश्त न मिलने के कारण जीर्ण शीर्ण हो चुके कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं। ग्राम बिचौली के मुन्नालाल बीते 2 साल से वह आवास पाने को प्रयासरत हैं। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनकी बूढ़ी मां है। वह टूटे छप्पर में पॉलिथीन लपेटकर गुजर बसर कर रहे हैं।
बीडीओ महिमा विद्यार्थी का कहना है कि सभी गरीब पात्रों की पात्रता का परीक्षण कराकर पात्रता सूची में नाम दर्ज करा दिया गया है। शासन द्वारा कुछ आवासों का धन मिला था जो अति जरूरतमंदों को उपलब्ध करा दिया गया शेष पात्रों के बजट प्राप्त ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें