उरई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ की बोर्ड परीक्षाएं 23 फरवरी से होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन परीक्षाओं के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट संस्कृत के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं यूपी और सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव राधाकृष्ण तिवारी ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच के परीक्षा केंद्र पर आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर उरई, सद्गुरु धाम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदनी, संस्कृत पाठशाला कोंच के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटौरा, व्यास क्षेत्र संस्कृत विद्यालय कालपी और अखंड आश्रम वेदांग विद्यालय गढ़ा इटौरा के परीक्षा आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर उरई के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देंगे।
डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सख्ती से होगी। दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। सचल दल भी गठित किए जा रहे है। समय समय पर वह भी औचक निरीक्षण करेंगे।
उरई के परीक्षार्थी 30 किलोमीटर दूर जाएंगे परीक्षा देने
उरई। उरई के आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 92 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच में बनाया गया है। इससे परीक्षार्थी परेशान है। उनका कहना है कि अभी तक जिला मुख्यालय पर ही परीक्षाएं होती थी। पहली बार इतनी दूर पहली बार केंद्र बनाए जाने से परेशानी होगी।