उरई। विष्णु महायज्ञ परिसर में लगे मेले में मुफ्त में झूला न झुलाने पर कुछ युवकों ने संचालक को पीट दिया। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित गल्ला मंडी परिसर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ चल रहा है। यहां लोगों के मनोरंजन के लिए मेला भी लगाया गया है। रविवार रात को कुछ युवक झूला झूलने के लिए मंडी परिसर में लगे मेले में पहुंचे, फ्री में झूला झूलने के लिए जबरन अंदर जाने लमे । संचालक ने इसका विरोध किया तो उक्त युवक संचालक से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उक्त युवकों से संचालक को छुड़ाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक वहां से भाग गए। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है कार्रवाई की जाएगी।
[