फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घरेलू विवाद में सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो-1-मृतक के घर पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कासिमपुर निवासी रामप्रकाश वाल्मीकि (45) गोहन में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। रामप्रकाश और उनके छोटे भाई मिंटू राम एक ही मकान में रहते थे। दोनों भाइयों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद पारिवारिक विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रविवार सुबह रामप्रकाश ने घर के कमरे में छत की बीम से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोहन थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रकाश की पत्नी पान कुंवर, पुत्र मानसिंह ,शशिकांत व पुत्री किरण का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले दोनों भाइयों के बीच शराब पीने के बाद पारिवारिक विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया उसी विवाद से आहत होकर रामप्रकाश द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-1-मृतक के घर पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें