फोटो-11-मकान के ऊपरी हिस्से में जली टाट। संवाद
- फोटो : ट्रामा सेंटर में सांप पकड़ता युक। संवाद
मुहम्मदाबाद। डकोर कस्बे में रविवार दोपहर बिजली के तारों में अचानक हुई स्पार्किंग से धर्म सिंह यादव के घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर से धुआं व ऊंची लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही खुद राहत कार्य में जुट गए।
ग्रामीणों ने पास में लगे सबमर्सिबल से लगातार पानी डालकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि यदि समय रहते ग्रामीण आग बुझाने में नहीं जुटते तो आग पड़ोस के दो-तीन मकानों तक फैल सकती थी।
आग से धर्म सिंह यादव की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पांच कुंतल गेहूं सहित अन्य अनाज, बक्सों में रखे कपड़े, बिस्तर, पंखे, रसोई गैस का सामान और जरूरी दस्तावेज नष्ट हो गए। पीड़ित धर्म सिंह यादव ने बताया कि आग में घर का सारा सामान जल गया और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। (संवाद)